फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मौसम बना बाधक, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री को लेने गुंजी नहीं जा सका हेलिकॉप्टर

Sun, 20 Jul 2025 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
घायल पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी का उपचार करते सेना के चिकित्सक।
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान दारचीन में घोड़े से गिरकर घायल हुईं पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी आगे की यात्रा छोड़कर लौट आई हैं। उन्हें सेना और आईटीबीपी के जवानों ने लिपुलेख दर्रे में रविवार सुबह 8:30 बजे रिसीव किया।
विज्ञापन

छियालेख में मौसम खराब हाेने से उन्हें लेने के लिए धारचूला पहुंचा हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। उसके बाद नाभीढांग में सेना और आईटीबीपी के डॉक्टरों की टीम ने उनका प्राथमिक इलाज किया। इसके बाद एंबुलेंस से उन्हें गुंजी लाया गया जहां सेना, आईटीबीपी, एसएसबी, बीआरओ, केएमवीएन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।
घोड़े से गिरने के कारण घायल पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री को ले जाने के लिए हेलिकॉप्टर रविवार सुबह 11 बजे धारचूला पहुंच गया था। छियालेख में मौसम खराब होने के कारण हेली गुंजी नहीं जा पाया। धारचूला में सुबह से ही मौसम खराब था। शाम के समय बारिश और तेज हो गई। एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने बताया कि तहसीलदार दमन शेखर राणा को गुंजी भेजा गया है। सेना, आईटीबीपी, एसएसबी की मेडिकल टीम पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री का उपचार कर रही हैं। मौसम ठीक होने पर हेली गुंजी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें