फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीहाट लिफ्ट पेयजल योजना का काम रुका

Wed, 23 Sep 2015 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट लिफ्ट पेयजल योजना काम रोक दिया गया है। 23.82 करोड़ रुपये की लागत से बन रही इस योजना के लिए पाइप लाइन बिछाने को थल के लोगों ने जमीन देने से इनकार कर दिया है। लोगों का कहना है कि थल में जिस स्थान से पाइप लाइन बिछाने की तैयारी की जा रही है वह लोगों की निजी जमीन है। लोगों ने इस स्थान पर अपने वाहन खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड पेयजल निगम ने मुख्य टैंक से पेयजल लाइन बिछाने का काम शुरू किया था, लेकिन लोगों ने इसका विरोध कर दिया। जल निगम के अधिशासी अभियंता आरएस धर्मशक्तू ने बताया कि लोग मुख्य टंकी से पेयजल लाइन नहीं बिछाने दे रहे हैं। इस कारण काम रोकना पड़ा है। विभाग 14 जुलाई 2015 को इस स्थान से पाइप लाइन बिछाने को लेकर एनओसी प्राप्त कर चुका है। इसके बावजूद अवरोध डालने का तुक समझ से परे है। ईई ने बेड़ीनाग के एसडीएम को पत्र लिखकर कहा है कि इस तरह के व्यवधान से इस महत्वाकांक्षी योजना के समय पर पूरा होने में बाधा पहुंच रही है। उन्होंने एसडीएम से कहा है कि जल्दी से मामला सुलझाया जाए। बताया गया है कि जिस स्थान पर पाइप लाइन बिछाई जानी है वहां पर 60 मीटर लंबा सीसी मार्ग बना है। यह मार्ग जिला पंचायत ने तैयार किया था। अब इस पर कुछ लोग अपना हक जताने लगे हैं। फिलहाल काम रुक जाने से डीडीहाट के लोगों में मायूसी है। विधायक विशन सिंह चुफाल ने कहा है कि राजस्व विभाग को तत्काल मामला सुलझाना चाहिए और योजना के काम में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें