फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सड़क पर लीकेज लाइन से बह रहा पानी बना मुसीबत

Mon, 03 Nov 2025 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के सिल्थाम तिराहे में लीकेज लाइन से सड़क पर बहता पानी। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लीकेज लाइनों से पानी की बर्बादी नहीं रुक रही है। लीकेज लाइनों से सड़कों पर बह रहा पानी लोगों के लिए मुसीबत खड़ी कर रहा है। नगर के प्रमुख सिल्थाम तिराहे पर लीकेज लाइन से पूरे दिन सड़क पर बहते पानी से राहगीर परेशान रहे।
विज्ञापन

नगर के सिल्थाम तिराहे पर पेयजल लाइन लीकेज है। इससे सड़क पर बहने वाला पानी राहगीरों के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है। वाहनों के जरिए सड़क पर बह रहा पानी राहगीरों के कपड़ों तक पहुंच रहा है। ऐसे में इनका राह चलना भी मुश्किल हो गया है। वहीं लीकेज लाइन से सैकड़ों लीटर पानी की बर्बादी भी हो रही है।
सिल्थाम तिराहे पर पुलिस चौकी है। इस तिराहे से होकर हर रोज आला अधिकारी गुजरते हैं। हैरानी है कि किसी की भी नजर लीकेज लाइन और पानी की बर्बादी पर नहीं पड़ी है। जल संस्थान के ईई सुरेश जोशी ने कहा कि भाटकोट से नगर निगम जलाशय को जोड़ने वाली पेयजल लाइन पुरानी है जो बार-बार लीकेज हो रही है। इसे जल्द ठीक कर यात्रियों को राहत पहुंचाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें