फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: दहशत की दहाड़ के आगे हिम्मत की दीवार बन गई दादी

Mon, 03 Nov 2025 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
तेंदुए के हमले में घायल योगिता। स्रोत : परिजन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। डुगरिया गांव में रविवार की रात नाै वर्षीय बच्ची योगिता पर तेंदुए ने हमला कर दिया। दहशत के पलों में उसके साथ माैजूद दादी गोविंदी देवी ने सूझबूझ और साहस से हिंसक जानवर को चुनाैती दी और पोती की जान बच गई।
विज्ञापन


रात करीब आठ बजे योगिता किसी काम से दादी के साथ घर से बाहर आंगन में गई। कौन जानता था कि अंधेरे में मौत घात लगाए बैठी थी। अचानक तेंदुए ने झपट्टा मारा और योगिता को पंजों में दबोच लिया। गोविंदी देवी ने दहशत के आगे घुटने नहीं टेके। वह जान की परवाह किए बिना पोती को बचाने के लिए दौड़ी और हिंसक जानवर को चुनाैती दी। साथ ही पूरी ताकत से चीखकर मदद बुलाई।
शोर सुनकर लोग मदद के लिए आ गए। गोविंदी के प्रतिरोध के बीच ग्रामीणों के आ जाने से तेंदुआ बच्ची को छोड़कर भाग गया। वन्यजीव से संघर्ष में योगिता के पैर में गहरे घाव हो गए लेकिन दादी की सूझबूझ और साहस के कारण उसकी जान बच गई। स्थानीय लोगों ने बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी। गांववाले गोविंदी के हाैसले की दाद दे रहे हैं।
विज्ञापन



दो बच्चों की जान ले चुका तेंदुआ

तहसील क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में तेंदुए के हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से तेंदुए की सक्रियता बनी हुई है। बजेत व पीपली में तेंदुए दो बच्चों की जान ले चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले कालासिला में एक घोड़े को भी तेंदुए ने मार डाला। विधायक प्रतिनिधि चारू पंत, ग्राम प्रधान रेखा देवी और अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में तेंदुए को पकड़ने के लिये पिंजरा लगाने की मांग की है।

कोट
क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। टीम को रात्रि गश्त पर तैनात किया गया है। ग्रामीणों को भी सकर्तता दिखानी होगी। डुगरिया गांव में घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। - चंदा मेहरा, वन क्षेत्राधिकारी, बेड़ीनाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें