फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह से नलों से नहीं टपकी पानी की बूंद

Mon, 25 Jun 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत गोरलचौड़ में पानी के लिए कतार में लगाए बर्तन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गोरलचौड़ क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। बीते एक सप्ताह से यहां के नलों से पानी की एक बूंद नहीं टपकी है और न ही टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जा रही है। इस कारण लोगों को परेशानी का साना करना पड़ रहा है। लोग नौलों से पानी भर कर काम चला रहे हैं। नागरिकों ने शीघ्र व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


निवर्तमान सभासद प्रकाश नाथ, इंद्र नाथ, सुंदर सिंह, जगन्नाथ, प्रदीप भट्ट, मुन्ना चिराल समेत तमाम नागरिकों का कहना है कि एक सप्ताह से अधिक समय से नलों से पानी की एक बूंद नहीं टपकी है। आरोप लगाया कि टैंकर से भी पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है। बताया कि चार दिन पूर्व समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा था लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। लोगों के अनुसार कभी-कभार आने वाले पानी के टैंकर के लिए भी लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।  उन्होंने शीघ्र व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता किशोर पंत का कहना है कि पानी की सप्लाई करने वाली छीड़ापानी पेयजल लाइन में खामी आ गई थी, जिसे दुरुस्त कर लिया गया है। कहा कि स्रोत में डिस्चार्ज लेबल कम होने के कारण एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें