फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में गहराया जल संकट, सुबह की पाली में नहीं हुई आपूर्ति

Mon, 30 Apr 2018 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ महादेव धारे में पानी लेने के लिए लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बिजली न होने से घाट योजना प्रभावित होने के कारण पिथौरागढ़ शहर में सोमवार को सुबह की पाली में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी। शहर की पेयजल आपूर्ति के लिए बनाई आंवलाघाट पेयजल योजना से भी अभी पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। इस योजना से रोज छह एमएलडी पानी की आपूर्ति होनी है, लेकिन सोमवार को इससे मात्र दो एमएलडी पानी ही मिल पाया।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ शहर के लिए बनी घाट योजना रविवार की शाम से सोमवार की सुबह तक बिजली आपूर्ति न होने से प्रभावित रही। इस योजना से शहर में पानी नहीं पहुंच पाया। इससे शहर में सुबह की पाली में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाई। पानी को लेकर लोग खासे परेशान रहे। उन्हें जल स्रोतों से पानी लाना पड़ा। इसके अलावा शहर के लिए बनाई गई आंवलाघाट पेयजल योजना से भी सोमवार को मात्र दो एमएलडी ही पानी मिल पाया।

जल निगम के अधिकारी आंवलाघाट योजना से पानी कम आने का मुख्य कारण बिजली न होना बता रहे हैं। जबकि ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता नितिन गर्खाल का कहना है कि इस योजना में पर्याप्त विद्युत आपूर्ति हुई है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता विशाल सक्सेना ने बताया कि बिजली न होने से घाट से पानी पंप नहीं हो पाया। जिससे सोमवार को सुबह पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। आंवलाघाट योजना से रोज 6 एमएलडी पानी की आपूर्ति होनी थी लेकिन सोमवार को मात्र दो एमएलडी पानी की आपूर्ति हुई। इससे टैंकों के भरने के बाद दोपहर 2 बजे से न्यू सेरा, जगदंबा कालोनी, लिंठ्यूड़ा, खड़कोट, नगरपालिका चौराहा, पुनेड़ी, आईटीआई, घंटाकरण क्षेत्र में पानी बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें