फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उडियारी की महिलाओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की रफ्तार रोकने का किया प्रयास, पानी समस्या को लेकर उडियारी बैंड में डटी

विज्ञापन
बेड़ीनाग के उडियारी बैंड में खाली बर्तनों के साथ धरने पर डटी महिलाएं। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। पेयजल की समस्या सुलझाने के लिए उडियारी क्षेत्र की महिलाएं ने मंगलवार को खाली बर्तन लेकर उडियारी बैंड पर धरना दिया। उसी दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक चौकड़ी से पिथौरागढ़ जा रहे थे।
विज्ञापन

यह देख महिलाएं सड़क पर बैठ गईं। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह महिलाओं को समझा बुझाकर सड़क से हटाया। महिलाओं से बात किए बिना ही प्रदेश अध्यक्ष सीधे निकल गए। इससे महिलाओं में नाराजगी रही।
भाजपा प्रदेश के पिथौरागढ़ रवाना होने से ठीक पहले करीब सुबह 8:30 बजे उडियारी गांव की महिलाएं खाली बर्तन लेकर उडियारी बैंड पर खड़ी हो गईं। महिलाओं ने कहा कि लंबे समय से उडियारी गांव में कोई पेयजल योजना नहीं बनी है।
विज्ञापन

इससे पानी का संकट है। इस कारण उन्हें तीन किमी दूर से पानी ढोकर लाना पड़ता है। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने महिलाओं को समझाकर सड़क से हटा दिया।
इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष महिलाओं से बात सुने बिना ही सीधे पिथौरागढ़ चले गए। इससे महिलाओं में काफी नाराजगी देखी गई। इस दौरान देवकी देवी, पिंकी महरा, गीता महरा, हेमा महरा, राधा देवी, कमला महरा, ममता महरा आदि रहे।
बेड़ीनाग-चौकोड़ी वासियों को शीघ्र मिलेगा मालिकाना हक : कौशिक
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से सोमवार रात कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की और क्षेत्र के लोगों को भूमि का मालिकाना हक दिलाने का मुद्दा रखा।
प्रदेश अध्यक्ष मदन ने कहा कि चौकोड़ी, बेड़ीनाग वासियों को भूमि का मालिकाना हक देने के लिए शासन स्तर पर कार्य चल रहा है। इसमें जल्दी कार्यवाही होगी।
इधर चौकोड़ी पहुंचने पर मदन कौशिक का भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने की अपील की। इस दौरान विधायक मीना गंगोला, भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज बिष्ट, दीपक धानिक, नंदन बाफिला, डॉ. चंद्रशेखर पाठक, गणेश उपाध्याय, हरीश कोरंगा, हीरा सिंह कार्की, दिनेश आर्या, हरीश चुफाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें