फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कोर्ट के आदेश पर दहेज हत्या के मामले में वारंटी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Mon, 03 Mar 2025 04:45 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में लंबे समय से गायब चल रहे वारंटी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था।
विज्ञापन
Arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ में पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में लंबे समय से गायब चल रहे वारंटी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था।

सीओ कुंवर सिंह रावत ने बताया कि छह जुलाई 2019 को थरकोट निवासी संतोष कुमार ने थाना थल में तहरीर दी। बताया कि उसकी बहन का विवाह जग्यूड़ा निवासी गणेश राम से हुआ था। आरोप लगाया कि वह शादी के बाद से दहेज के लिए उसकी बहन का उत्पीड़न करता था। 30 जून 2019 को उसकी बहन की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी गणेश राम को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

कुछ समय बाद जमानत मिलने पर वह न्यायालय पेश नहीं हुआ जिस पर कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया। एसपी रेखा यादव के निर्देश पर सीओ रावत के नेतृत्व में गठित टीम ने मंगलवार को आरोपी गणेश राम को जग्यूड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया। टीम में थानाध्यक्ष शंकर सिंह, अपर उपनिरीक्षक दिनेश शर्मा, हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार शामिल रहे। संवाद

वारंटी को पकड़ कर न्यायालय में किया पेश

विज्ञापन

टनकपुर थाने के निरीक्षक चेतन रावत ने बताया कि टनकपुर थाने में पतलिया कोटाबाग थाना कालाढूंगी जिला नैनीताल हाल निवासी दिल्ली के 144 संत नगर थाना अमर काॅलोनी तुषार लोहनी पर वर्ष 2023 में आईपीसी की धारा 405, 506 में मुकदमा दर्ज है। वह जमानत पर बाहर है, लेकिन तारीखों पर न्यायालय में नहीं पहुंचने पर उसका वारंट जारी हुआ था। एएसआई बुद्धिबल्लभ, एचसी कमल कुमार और खड़क सिंह ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें