फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कोर्ट के आदेश पर वारंटी धारचूला से गिरफ्तार

Wed, 26 Feb 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने वारंटी को धारचूला क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ धारचूला थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

सीओ संजय पांडेय ने बताया कि जुम्मा निवासी कृष्णा कुमार के खिलाफ धारचूला न्यायालय में आबकारी अधिनियम के तहत वाद चल रहा था। न्यायालय से बार-बार समन भेजा गया। बावजूद इसके वह न्यायालय में पेश नहीं हुआ। इस पर न्यायालय से उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
बुधवार को उसकी गिरफ्तारी को लेकर एसपी रेखा यादव के निर्देश पर पुलिस की एक टीम गठित की गई। कोतवाली धारचूला के अपर उपनिरीक्षक बिशन सिंह और कांस्टेबल सुरेंद्र वल्दिया ने आरोपी को धारचूला क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें