पिथौरागढ़। पुलिस लाइन में पुरुष आरक्षी भर्ती के दूसरे दिन जिले के 359 युवाओं ने शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लिया। शारीरिक दक्षता में 286 युवा सफल हुए।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ पुलिस लाइन में पुलिस की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। पिथौरागढ़ जिले में दूसरे दिन भी 500 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा निर्धारित थी। इस दौरान अभ्यर्थियों से दौड़, लंबाई, दस्तावेज की जांच और सीने की माप, बॉल थ्रो, लंबी कूद, चिन अप, दंड बैठक कराई जा रही है। पुलिस भर्ती में 4,182 युवा अपनी किस्मत आजमाएंगे। एसपी रेखा यादव ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हर गतिविधि की नियमित वीडियोग्राफी की जा रही है।