फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: खड़कोट में पैदल रास्ता बदहाल

Wed, 11 Sep 2024 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के खड़कोट में बदहाल मार्ग। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजकीय बालिका इंटर काॅलेज को जाने वाला पैदल रास्ता खड़कोट में बदहाल है। इसके चलते कई राहगीर और बालिकाएं चोटिल हो गई हैं। नगर निगम को जानकारी दिए जाने के बाद भी रास्ते को ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के हर्षवर्द्धन बसेड़ा, पूरन सिंह, ललित बसेड़ा, कविंद्र मेहता ने बताया कि पूर्व विधायक के आवास के नीचे बनी सीढि़यां क्षतिग्रस्त हैं। बरसात में इनमें फिसलने का खतरा बना हुआ है। इस रास्ते से ग्रामीण और सुबह-शाम की सैर पर जाने वाले लोगों की आवाजाही बनी रहती है। इसके बाद भी रास्ते को ठीक करने की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। उन्होंने नगर निगम से शीघ्र रास्ते की मरम्मत किए जाने की मांग उठाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें