फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबे से दबा पैदल रास्ता

Tue, 30 Aug 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मदकोट/मुनस्यारी
विज्ञापन
मदकोट में जोशा से धूरा के लिए बन रही सड़क में हुआ भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मदकोट के पास जोशागांव से धूरा के लिए बन रही सड़क के मलबे से जोशा गांव के पास सोमवार को करीब 100 मीटर के हिस्से में भारी भूस्खलन हो गया। भूस्खलन से गांव को जाने वाला पैदल रास्ता दब गया है। इस कारण जोशा गांव के 50 परिवारों के सामने आवागमन की समस्या खड़ी हो गई है। स्कूल जाने वाला रास्ता भी मलबे से दब गया है। जोशा गांव के कई घरों के लिए भूस्खलन का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन


बताया गया कि लोनिवि इन दिनों जोशा से धूरा तक तीन किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कर रहा है। सड़क निर्माण के लिए पहाड़ की कटिंग की गई है। सोमवार रात जोशा गांव के पास रोड की कटिंग वाले बड़े हिस्से की जमीन दरक गई और सारा मलबा निर्माणाधीन सड़क के ठीक नीचे बने पैदल रास्ते पर पट गया। भूस्खलन से जोशा गांव में कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं। अब लोगों के सामने आने-जाने की समस्या खड़ी हो गई है।

ग्राम प्रधान बसंत कुमार ने मंगलवार को एसडीएम और लोनिवि के अधिकारियों को भूस्खलन के बाद पैदा हुए हालातों की जानकारी दे दी है। हालांकि, अब तक किसी भी अधिकारी ने मौका मुआयना नहीं किया है। उन्होंने तहसील आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ को भी जानकारी दे दी है। एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने कहा कि जल्दी ही लोनिवि के अधिकारियों की टीम मौके पर भेजी जाएगी।
विज्ञापन


तल्लाघोरपट्टा में मकान टूटा
मुनस्यारी। क्षेत्र में पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही बारिश के दौरान तल्लाघोरपट्टा में कमला देवी का चार कमरे का मकान ध्वस्त हो गया। कमला देवी ने दूसरे के मकान में शरण ले रखी है। आपदा प्रबंधन कार्यालय को घटना की जानकारी दे दी गई है। इलाके में बारिश से ठंड का असर शुरू हो गया है।
विज्ञापन


24 घंटे में कहां कितनी बारिश
पिथौरागढ़-4.4 एमएम
गंगोलीहाट-2.0 एमएम
बेड़ीनाग-6.8 एमएम
डीडीहाट-6.9 एमएम
मुनस्यारी-13.0 एमएम
धारचूला-7.1 एमएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें