फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितारगंज ने जीता स्टेट वॉलीबाल का खिताब

Sat, 22 Oct 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
वालीबाल प्रतियोगिता में विजेता सितारगंज की टीम खिताब के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सितारगंज की टीम ने अनुसूचित जनजाति के बालकों की अंडर-21 राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा जमा लिया है। खिताबी मुकाबले में सितारगंज ने ऊधमसिंह नगर की टीम को हराया। सितारगंज के विशाल सिंह राना को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
विज्ञापन


जिला खेल कार्यालय द्वारा ट्राइबल सब प्लान के तहत खेल स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला रोमांचक रहा। सितारगंज ने पहला सेट 25-8 के अंतर से जीता। दूसरे सेट में ऊधमसिंह नगर की टीम ने वापसी की कोशिश की, लेकिन सितारगंज के खिलाड़ियों ने दमदार खेल की बदौलत दूसरा सेट 25-17 से जीत लिया। निर्णायक सेट में दोनों टीमों ने बेहतर खेल के प्रदर्शन किया, लेकिन बाजी सितारगंज के हाथों लगी। सितारगंज ने 25-20 से तीसरा सेट जीतकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। निर्णायक इंद्रजीत सिंह सामंत, भावना जोशी, नरेश पार्की, सुरेश राणा थे।

मुख्य अतिथि अर्जुन पुरस्कार विजेता कैप्टन हरी दत्त कापड़ी ने विजेता-उप विजेता टीम और खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की सात टीमों ने प्रतिभाग किया था। जिला क्रीड़ाधिकारी विनोद सिंह वल्दिया ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। खिताबी मुकाबला देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें