फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: देहरादून और रुद्रपुर के बीच खेला जाएगा वाॅलीबाल का फाइनल मुकाबला

Wed, 01 Nov 2023 10:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
कनालीछीना विकासखंड के गर्खा में चल रहे स्व. मनमोहन सिंह कन्याल स्मृति राष्ट्रीय ओपन वालीबॉल प्र
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कनालीछीना विकासखंड के गर्खा में चल रहे स्व. मनमोहन सिंह कन्याल स्मृति राष्ट्रीय ओपन वाॅलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला देहरादून और रुद्रपुर के बीच खेला जाएगा। बुधवार को पहले सेमीफाइनल में देहरादून ने जेठीगांव को 25-20, 25-16, 24-26 और 25-20 से मात दी। दूसरे सेमीफाइनल में रुद्रपुर ने चंडीगढ़ को 25-19, 25-18, 25-21 से हराया।
विज्ञापन

सेमीफाइनल मैचों के मुख्य अतिथि छात्रसंघ अध्यक्ष राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारायण नगर अजय अवस्थी रहे। मैच रेफरी की भूमिका इंद्रजीत सामंत, किशोर शाह, विक्रम बिष्ट, बलवंत रावल, भुवनेंद्र भंडारी, शेखर कफलिया ने निभाई। स्कोरर में विरेंद्र कन्याल, निरंजन बिष्ट, गोपाल खोलिया, हरिमोहन कन्याल रहे। मैच आंखों देखा हाल शिक्षक गोविंद भंडारी और मनोहर कन्याल ने सुनाया। प्रतियोगिता के संयोजक महिमन कन्याल और सह संयोजक देवराज कन्याल ने बताया कि फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय गर्खा महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर खेला जाएगा। संवाद
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें