फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जयंती पर याद किए गए शहीद त्रिलोक सिंह पांगती

Wed, 01 Nov 2023 10:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मुनस्यारी में शहीद त्रिलोक सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं और लोग। स
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। देश को आजाद कराने के संघर्ष में शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानी त्रिलोक सिंह पांगती को 103वीं जयंती पर याद किया गया। इस दौरान उनके जीवन दर्शन पर आधारित निबंध, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित किए गए।
विज्ञापन

शहीद के नाम पर बने राजकीय इंटर काॅलेज में जयंती के मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। सोसायटी फॉर एक्शन इन हिमालया संसथा की ओर से विभिन्न प्रतियोगिता कराई गई। अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को जिला पंचायत सदस्य पुरस्कार दिए गए। एनडीए के टॉपर शिवराज सिंह पछाई और पिथौरागढ़ के पहले आईएफएस सेवा निवृत्त मुख्य वन संरक्षक डॉ. भगत सिंह बरफाल ने शहीद त्रिलोक सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया।
डॉ. बरफाल ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम संयोजक जिपं सदस्य जगत मर्तोलिया ने बताया कि क्षेत्र के महापुरुषों के बारे में नई पीढ़ी को जानकारी होनी चाहिए। संचालन प्रवक्ता भीम सिंह रिंगवाल ने किया। वहां प्रधानाचार्य हरीश नाथ, मल्ला जोहार विकास समिति के अध्यक्ष श्रीराम सिंह धर्मसत्तू, तारा पांगती, जोहार क्लब अध्यक्ष केदार सिंह मर्तोलिया, कृष्ण कुमार सिंह पांगती, नवीन सिंह पांगती, बहादुर सिंह क्वीरीयाल, भगत सिंह पछाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें