फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार वनरावतों के गांव पहुंची अधिकारियों की टीम

Wed, 31 Aug 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
वनरावतों के गांव कूटाचौरानी में अधिकारियों की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वनरावतों के गांव कूटाचौरानी पहली बार पहुंची विकासखंड के अधिकारियों की टीम ने वनरावतों को मनरेगा के काम से जोड़ने की पहल की है, ताकि इस जनजाति के लोगों को काम के लिए भटकना नहीं पड़े। वनरावत आर्थिक और सामाजिक रूप से काफी पिछड़े हैं। उनको सरकारी योजनाओं की भी बहुत कम जानकारी है।
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी डीआर लोहिया के नेतृत्व में पहली बार कूटाचौरानी पहुंची टीम ने देवीसूना से 14 किमी की पैदल दूरी तय की। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि वनरावतों को अधिक से अधिक संख्या में मनरेगा से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा वनरावतों के राशन कार्ड बनाना, विधवा पेंशन के कागजात भरना, पेयजल संकट से निदान जैसे काम किए गए। वनरावतों ने बीडीओ के समक्ष कई समस्याएं रखीं। कहा कि कई परिवारों के पास मकान नहीं हैं।

अधिकांश मकान जर्जर हालत में हैं। सरकारी दुकानों से राशन कम मात्रा में मिलता है। बीडीओ ने इस समस्याओं का तत्काल समाधान का आश्वासन दिया। टीम में गंगा सिंह बिष्ट, कविंद्र भंडारी, कविंद्र ह्यांकी, उत्तम बसेड़ा, कृष्ण भंडारी, बीडीसी मेंबर महेश कन्याल आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें