फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया

Thu, 07 Mar 2019 12:05 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, अस्कोट(पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
अस्कोट में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत अस्कोट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 120 से अधिक महिला-पुरुषों ने महिला हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया। सिविल जज सीनियर डिवीजन मनोज कुमार द्विवेदी ने लोगों को नारी गरिमा के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता से काम करने की शपथ दिलाई। 
विज्ञापन


अस्कोट में अर्पण संस्था के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन मनोज कुमार द्विवेदी ने महिलाओं को उनके अधिकारों और महिलाओं के लिए बने कानून की जानकारी दी। अर्पण संस्था की अध्यक्षा रेनू ठाकुर ने कहा कि आज भी महिलाओं का उत्पीड़न किया जाता है। अपने अधिकारों के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। उन्होंने महिला शिक्षा पर जोर दिया और कहा कि शिक्षित होकर ही महिला अपने अधिकारों के प्रति सजग बनेगी। इस अवसर पर सिविल जज सीनियर डिविजन मनोज द्विवेदी, अर्पण संस्था की अध्यक्ष रेनू ठाकुर, एडवोकेट प्रदीप पाठक, लोनिवि के अधिशासी अभियंता दीपक गुप्ता सहित कार्यक्रम में उपस्थित 120 से अधिक लोगों ने महिला हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने को लेकर संकल्प पत्र भरे। कार्यक्रम में बबीता, किरन, गंगोत्री, काजल, शोभा जोशी, रजनी देवी, सावित्री, गंगा, पुष्पा सहित तमाम महिलाएं मौजूद रही। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें