डीडीहाट में प्रदेश सरकार का पुतला दहन करते कांग्रेसी।
- फोटो : AMAR UJALA
विकास प्राधिकरण को जन हितों के खिलाफ बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सरकार प्राधिकरण के फैसले को वापस नहीं लेती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
कांग्रेस कार्यकर्ता बुधवार को ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बोहरा के नेतृत्व में स्टेशन रोड पर एकत्र हुए और भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर बोहरा ने कहा कि पहले पालिका के माध्यम से मकान का नक्शा पास कराने में आसानी होती थी लेकिन अब लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहां सेवादल के अध्यक्ष विक्रम देउपा, कैलाश खोलिया, शंकु जोशी, बलदेव खड़ायत, रोहित जोशी, भूपेश बसेड़ा, हीरा बोरा, बलवंत, सुनील, मनोज, हरीश आदि मौजूद रहे।