फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सड़क सुविधा से वंचित है विण का सलकोट गांव

Mon, 22 Jan 2024 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विण विकास खंड का दूरस्थ गांव सलकोट अब तक सड़क सुविधा से वंचित है। इस वजह से गांव की 400 से अधिक आबादी को दिक्कत हो रही है। परेशान ग्रामीण लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का मन बना रहे हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिल्पकार फोरम के सदस्य शंकर राम कोहली ने बताया कि सलकोट खतीगांव से काफी नीचे है। बताया कि गनगड़ा बास्ते ग्रामसभा से चमना तक सड़क का निर्माण हुआ है। उन्होंने बताया कि चमना ने देऊपाला होते हुए सलकोट को करीब 10-12 किमी सड़क काटी जानी है। उन्होंने बताया कि पूर्व में सड़क के लिए प्रयास किए गए लेकिन कुछ ग्रामीणों के विरोध के चलते सफलता नहीं मिल पाई।
उन्होंने बताया कि सड़क नहीं होने से आर्थिक रूप से सबल कई ग्रामीणों ने गांव से पलायन कर लिया है। अब गांव में वही लोग है जो निर्धन तबके के हैं। सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने पूर्व में प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा लेकिन सर्वे के अलावा कुछ नहीं किया गया। कहा कि सड़क सुविधा की उपेक्षा से ग्रामीण काफी आहत हैं।
विज्ञापन

अस्कोट के दूरस्थ गांवों को सड़क से जोड़ने की मांग
अस्कोट। क्षेत्र के दूरस्थ गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने कहा है कि सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने अस्कोट से जमतड़ी-कूटा, हेल्पिया-जेठीगांव, बेड़ा से पसमा तक शीघ्र सड़क का निर्माण किए जाने की मांग की है। ज्ञापन भेजने वालों में उर्मिला, भुवनेश्वरी, आशा पाल, कमला पाल, नवीन उपाध्याय आदि हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें