फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमवती पत्रिका का हुआ विमोचन

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में महाविद्यालय में हैमवती पत्रिका का विमोचन करते लोग। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड शोध संस्थान की स्थानीय इकाई और महाविद्यालय के इतिहास विभाग की ओर से हेमवती पत्रिका का विमोचन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह पत्रिका युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी।
विज्ञापन

महाविद्यालय के वेब भवन में पंडित गुमानी पंत की 230वीं जयंती पर हेमवती पत्रिका का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. गुरुकुलानंद सरस्वती ने उत्तराखंड का इतिहास बताया।
प्राचार्य डॉ. अशोक नेगी ने कहा कि प्रकृति, संस्कृति, विकास के लिए क्षेत्रीय इतिहास को जानना बेहद जरूरी है। विशिष्ट अतिथि डॉ. उमा पाठक और प्रो. बीएस गोबाड़ी ने गुमानी पंत का योगदान बताया।
विज्ञापन

उत्तराखंड शोध संस्था के सचिव डॉ. दीप चंद्र चौधरी, श्रीधर जोशी ने पत्रिका संबंधी जानकारी दी। डॉ. प्रेमलता पंत ने आभार जताया। मोहन चंद्र जोशी ने संचालन किया।
इस मौके पर डॉ. जीसी पंत, डॉ. सरोज वर्मा, डॉ. एचसी पांडेय, डॉ. एन रजवार, डॉ. मुन्नी पाठक, डॉ. इंदु जोशी, डॉ. एस टम्टा, डॉ. एन जोशी, डॉ. गीता पांडे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें