डीडीहाट (पिथौरागढ़)। पुलिस ने तीन माह से लापता डीडीहाट के पैराड़ तोक निवासी भूपेंद्र बोरा का शव को बरामद कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
डीडीहाट के पैराड़ तोक निवासी भूपेंद्र बोरा सात दिसंबर 20 को लापता हो गया था। कई स्थानों पर ढूंढखोज के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका था। सोमवार को धनोड़ी गधेरे से उसका शव मिला।
वहां घास काटने गए गोविंद सिंह ने इसकी सूचना प्रभारी थानाध्यक्ष हिमांशु पंत को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भूपेंद्र के परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।