फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: भाजपा प्रदेश मंत्री को ग्रामीणों ने बताई समस्याएं

Tue, 26 May 2026 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मूनाकोट ब्लॉक के पाटी पलचौड़ा में ग्रामीणों की समस्याएं सुनतीं भाजपा प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मूनाकोट ब्लॉक के पाटी पलचौड़ा के ग्रामीण पानी नहीं होने से धान की खेती नहीं कर पा रहे हैं। गांव में कई अन्य तरह की समस्याएं भी हैं जिनसे ग्रामीण रोज जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को पतलचौड़ा गांव पहुंचीं भाजपा प्रदेश मंत्री और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा को ग्रामीणों ने अपनी व्यथा सुनाई। उन्होंने कहा कि सिंचाई गूल क्षतिग्रस्त होने से खेतों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इस कारण वे लोग खेती नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने लंबे समय से क्षतिग्रस्त गूल की मरम्मत कराने, स्कूल का सुधारीकरण, पैदल मार्ग ठीक करने और विद्युत पोल लगाने की मांग की। दीपिका ने फोन पर संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने का अनुरोध किया। वहां वीरेंद्र बोहरा, प्रधान पाटी पलचौड़ा सावित्री देवी, प्रधान जाजर चिंगरी रिंकू देवी, गंगा देवी, त्रिलोक चंद, राम सिंह, जमुना देवी, धनी चंद आदि ग्रामीण थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें