फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: छतरपुर रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर समेत अन्य मांगों को लेकर ग्रामीणों का धरना जारी, ठुकराल ने दिया समर्थन

Thu, 29 Oct 2026 01:20 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर

सार

रुद्रपुर के छतरपुर रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर निर्माण समेत विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समर्थन दिया।
विज्ञापन
धरने पर बैठे ग्रामीण और पूर्व विधायक ठुकराल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर के छतरपुर रेलवे फाटक पर फ्लाईओवर निर्माण, रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेनों के ठहराव, दिनेशपुर-मटकोटा मार्ग के चौड़ीकरण और सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने धरना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समर्थन दिया।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि छतरपुर रेलवे फाटक पर जाम के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। फ्लाईओवर बनने से विद्यार्थियों, मरीजों और अन्य लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने छतरपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री गाड़ियों के ठहराव की व्यवस्था करने की मांग भी उठाई।

सड़क चौड़ीकरण और सुरक्षा के उपाय करने की मांग

ग्रामीणों ने दिनेशपुर-मटकोटा मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कराने, भारी वाहनों की गति सीमा निर्धारित करने, संकेतक लगाने और दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों के पात्र परिजनों को नियमानुसार मुआवजा और सरकारी सहायता देने की भी मांग उठाई।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याएं जनहित और क्षेत्र के विकास से जुड़ी हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और शासन से मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने की पैरवी की। धरने में प्रधान जगदीप सिंह विर्क, आनंद सिंह असगोला, किशोर कुमार हाल्दार, भुवन शर्मा, विक्रम ज्याला, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, कन्हैया लाल, संदीप कुमार, जयप्रकाश, योगेश जोशी, राकेश बिष्ट, ललित बिष्ट, केरू मंडल और आनंद शर्मा समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें