फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क का निर्माण नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सड़क निर्माण की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आठ वर्ष पूर्व स्वीकृत पत्थरखानी- विजरकांडा ह्वीरा सड़क का निर्माण शुरू नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क का निर्माण नहीं करने पर लोक निर्माण विभाग के खिलाफ आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने कांग्रेस नेता मथुरा दत्त जोशी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कहा कि पत्थरखानी, सेलकटिया, दुबल्या, विजरकांडा ह्वीरा मोटर मार्ग की आज से सात वर्ष पूर्व स्वीकृति मिली थी। अभी तक लोक निर्माण विभाग ने सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं किया है। बार-बार मांग करने के बाद भी सड़क निर्माण को लेकर कोई प्रयास नहीं हो रहे हैं।
सड़क नहीं बनने से लगभग ढाई हजार की आबादी यातायात सुविधा से वंचित है। ग्रामीणों को पैदल ही आवाजाही करने को मजबूर होना पड़ता है। बीमार और गर्भवती महिलाओं को डोली में रखकर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर लोक निर्माण विभाग को सड़क निर्माण के लिए निर्देशित करने की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में कैलाश चंद्र जोशी, कौस्तुभ जोशी, शेर सिंह बेलाल, दिनेश जोशी, शेर सिंह, दानी राम, पुष्कर राम, सुनील, माधव राम, देवराम, पुष्कर राम, नीरज, हरीश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें