फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने खुद शुरू कर सरकार को दिखाया आईना

विज्ञापन
गणाई गंगोली के सिमल्ता के ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को आईना दिखाते हुए खुद सड? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। गणाई गंगोली के सिमल्ता के ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को आइना दिखाते हुए खुद ही सड़क बनाने के लिए गैंती और बेलचे उठा लिए हैं।
विज्ञापन

सिमल्ता के गांव के लिए 1962 में जिला बोर्ड से सिमल्ता से साता तक सात फुट चौड़े रास्ते का निर्माण किया गया था। देखरेख के अभाव में ये पैदल रास्ता जंगल बन गया। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को आइना दिखाकर इसी पैदल रास्ते से सड़क बनाने का कार्य शुरू कर दिया है।
युवाओं का कहना है अगर गांव तक सड़क पहुंच जाए तो हम अपना रोजगार कृषि, डेयरी, मछली पालन, मशरूम उत्पादन, फल फूल उत्पादन कर अपना रोजगार कर सकेंगे। नवयुवकों ने विधायक मीना गंगोला से सड़क निर्माण में सहयोग की अपील की है। विधायक ने जिला परिषद की सड़क नाप कर उसी सर्वे में जल्दी से सड़क विधायक निधि से काटने का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने इसके लिए विधायक का आभार जताया है। सड़क बनाने में प्रवासी युवक उमेश सूंठा, जोगा सिंह, हिमांशु सूंठा, दीपक सूंठा, हेमंत सूंठा, कमल सूंठा,जीवन बोरा, शेर सिंह, सोनू बोरा, भगवान सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें