फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गोल्फा के ग्रामीणों ने टाला चुनाव बहिष्कार का निर्णय

Tue, 12 Mar 2024 09:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। तहसीलदार चंद्रप्रकाश आर्या और लोनिवि के अभियंता आनंद गिरि के आश्वासन के बाद गोल्फा के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का फैसला फिलहाल टाल दिया है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सड़क पर आवाजाही सुचारु नहीं हुई तो वह पुनः चुनाव बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में ग्रामीणों ने आवागमन के लिए ट्राॅली को लामबगड़ के निकट पैदल पुल के पास लगाने, खतरे की जद में आए ग्रामीणों के मकानों की सुरक्षा के लिए दीवार बनाने, ठेकीधार से धर तक बंद सड़क को खोलने, क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को ठीक करने, मोटर पुल का निर्माण शीघ्र करने की मांग उठाई। बैठक में भगत सिंह, केदार सिंह, समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें