फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: काली नदी सीमा क्षेत्र के ग्रामीण पक्के रास्ते को तरसे

Mon, 19 Oct 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। काली नदी सीमा क्षेत्र के सिमलखेत और मैकेंडिया के ग्रामीण कंक्रीट पैदल रास्ते को तरस रहे हैं। ग्रामीण सड़क मार्ग से चार किलोमीटर खड़ी चढ़ाई और झाड़ियों को पार कर बदहाल रास्ते पर आवाजाही को मजबूर हैं। झूलाघाट से आठ किलोमीटर दूर इन गांवों में सड़क सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

जौलजीबी सड़क में खर्कतड़ी से सिमलखेत और मैकेंडिया को जाने वाला पहाड़ी रास्ता कच्चा है। मैकेंडिया निवासी संतोष कुमार ने बताया कि दोनों गांवों में 35 परिवार रहते हैं। खराब रास्ते के कारण बच्चे नजदीकी इंटर कॉलेज झूलाघाट नहीं जा पाते। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचना भी मुश्किल है। नरेंद्र प्रसाद, भरत कुमार, राहुल कुमार और सनी महर ने बताया कि ग्रामीणों ने सीएम हेल्प लाइन में गुहार लगाई है। उन्होंने सरकार से कंक्रीट का पैदल रास्ता बनाने की मांग की है। इससे उनकी दुश्वारियां कम हो सकेंगी।
पप्पू कुमार, जितेंद्र कुमार, माधवी देवी, अर्पिता देवी, सुनील कुमार, मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार, देव राम ने कहा कि विकास के दावों के बीच उनके गांवों तक कंक्रीट का पैदल रास्ता न होना पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें