फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग की नींद नहीं टूटी तो खुद जागे गांव के लोग

Sun, 30 Dec 2018 11:30 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, थल (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
पांखू-बौगाड़ सड़क में श्रमदान से लगी जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांखू से बौंगाड़ जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाले गधेरे पर पुलिया निर्माण नहीं होने नाराज ग्रामीणों ने चंदा एकत्र कर आरसीसी डालने का काम शुरू कर दिया है। गांव वाले यहां पर खुद ही रास्ता बनाने में जुट गए हैं। उधर, विभाग का कहना है कि पहले यहां 15 मीटर की पुलिया स्वीकृत थी। अब जरूरत 33 मीटर लंबी पुलिया की है। इसका प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की डिवीजन की इस सड़क पर पुलिया न होने से लोगों को आने जाने में दिक्कत होती है। विभागीय अधिकारियों और नेताओं से गांव के लोगों ने कई बार पुलिया बनाने की मांग कर चुके हैं। व्यवस्था से आजिज आए गांव के लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ता दीपक सिंह कार्की के नेतृत्व में एक लाख रुपये जमा किए।

अब ये लोग जेसीबी लगाकर सड़क की व्यवस्था कर रहे हैं। गांव के लोग श्रमदान में जुटे हुए हैं। लोगों का कहना है कि उक्त स्थान पर कंकरीट डाला जाएगा।  आरसीसी डालकर सड़क बनाई जाएगी। इस सड़क में बरसात के बाद से आवागमन नहीं हो रहा है। विभाग सोया हुआ है। 
विज्ञापन


उधर, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के सहायक अभियंता जेएस धर्मशक्तू का कहना है कि वहां पर 15 मीटर स्पान का पुल स्वीकृत था। अब वहां स्पान बढ़ गया है। अब वहां पर 33 मीटर स्पान का पुल बनना है। शासन को प्रस्ताव गया है। स्वीकृति मिलने पर पुल का निर्माण किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें