फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते बंद करने के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sat, 09 Apr 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
ग्रामीणों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेना पर आवागमन बाधित करने का आरोप लगाते हुए कुशौली के लोगों ने डीएम दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल के साथ ही भाजपा के कई नेता शामिल हुए। डीएम ने इस मामले में सैन्य अधिकारियों से वार्ता करने की बात कही है। 
विज्ञापन


कुशौली के प्रधान ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह के नेतृत्व में सड़क में उतरे लोगों ने डीएम दफ्तर के पास जमकर नारेबाजी की। इन लोगों ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि वह लोग वर्षों से सैन्य छावनी में आफीसर्स कालोनी के पीछे कुशौली गांव में रहते हैं। सैन्य क्षेत्र से बने रास्तों, सड़क से ही उन लोगों का आवागमन होता है। इन दिनों सैन्य क्षेत्र में गेट और चहारदीवारी का काम किया जा रहा है, जिससे गांव को जाने वाला रास्ता और मोटर सड़क बंद होने जा रहा है।
लोगों ने डीएम से इन मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।

डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल, भाजपा नेता सुरेश जोशी ने भी डीएम से मामले को प्राथमिकता से लेने को कहा है। दोनों नेताओं ने रक्षा मंत्री के सामने भी प्रकरण उठाने की बात कही है। डीएम एचसी सेमवाल ने इस मामले में सैन्य अधिकारियों से वार्ता करने की बात कही। ग्रामीणों ने ज्ञापन की प्रति सेना के स्टेशन कमांडर को भी भेजी है। प्रदर्शन में भाजपा जिला महामंत्री गोपू महर, गिरीश जोशी, कमलेश वल्दिया, दिनेश शर्मा, भानदेव भट्ट, श्याम सिंह धामी, शंकर बिष्ट, राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, लक्ष्मी देवी, रमा देवी, मीना देवी, माया देवी, पुष्पा देवी, प्रेमा शर्मा, कविता भट्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें