फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, मृतक की पत्नी बोली- मुझे न्याय दो, आंदोलन की चेतावन

Mon, 23 Dec 2024 05:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

तीन महीने पहले बुजुर्ग की हत्या के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों को बचाने और मामले को दबाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिलिंग के बुंगा में तीन महीने पहले बुजुर्ग की हत्या के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों को बचाने और मामले को दबाने का आरोप लगाया। कहा बुजुर्ग की हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि इसमें अन्य आरोपी भी शामिल थे। इनके खिलाफ तहरीर दी गई थी लेकिन पुलिस इन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है।

विज्ञापन


सोमवार को न्याय की गुहार लगाते हुए कलक्ट्रेट पहुंची मृतक की पत्नी मीना देवी और साथ में आए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि तीन महीने पहले भाट सड़क पर एक दुकान की छत में बुजुर्ग की नृशंश हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि हत्या में अन्य आरोपी भी शामिल थे। कई बार मांग के बाद भी पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। ग्रामीणों ने कहा पुलिस से उच्चाधिकारियों से भी पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई लेकिन सरकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। साफ है मामले को दबाया जा रहा है।

इस दौरान मृतक की पत्नी और ग्रामीणों ने डीएम विनोद गोस्वामी को ज्ञापन देते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। चेतावनी देते हुए कहा यदि सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। प्रदर्शन करने वालों में जगदीश चंद, विक्रम चंद, दीपक चंद्र, मीना पटियाल, जानकी पटियाल, कमला, चंद्रकला, दीपा देवी, वीरेंद्र चंद, कमलेश, रेनू, उमा चंद, कमला चंद आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें