फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: प्रधानों ने सीडीओ कार्यालय का किया घेराव

Wed, 23 Sep 2026 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मानदेय 20 हजार रुपये करने समेत 10 सूत्री मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों का आंदोलन उग्र हो गया है। मंगलवार को उत्तराखंड ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले प्रधानों ने न्यायालय परिसर से सीडीओ कार्यालय तक आक्रोश रैली निकाली और जोरदार प्रदर्शन कर कार्यालय का घेराव किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान प्रधानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश मेहरा ने कहा कि लंबे समय से मांगें उठाए जाने के बावजूद सरकार कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। प्रमुख मांगों में वीबीजीरामजी योजना को ऑफलाइन करना, राज्य व केंद्र वित्त राशि जनसंख्या के आधार पर देना, विकास कार्यों के प्रस्ताव खुली बैठक में पारित कराना, 29 विभागों का पंचायतों को हस्तांतरण और विधायक-सांसद की तर्ज पर ग्राम प्रधान निधि देना शामिल है। प्रधानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। यहां ब्लॉक अध्यक्ष प्रमिला ज्याला, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर सिंह कोटियाल, प्रधान संगठन संगठन तनुजा थ्वाल, राधिका देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें