फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम विकास अधिकारियों ने गांधीगीरी से की आंदोलन की शुरुआत

Mon, 25 Jun 2018 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़।
विज्ञापन
डीडीहाट ब्लाक में सफाई करते ग्राम विकास अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 ग्राम विकास अधिकारियों ने लंबित मांगों के निराकरण के लिए गांधीगीरी से आंदोलन की शुरुआत कर दी है। सोमवार को ग्राम विकास अधिकारियों ने विण और डीडीहाट विकासखंड में सफाई अभियान चलाया। ग्राम विकास अधिकारी मंगलवार से 29 जून तक को एक घंटा अतिरिक्त कार्य करेंगे।
विज्ञापन


ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बसंत पांडेय ने बताया कि संगठन मनरेगा के सामाजिक अंकेक्षण के नाम पर ग्राम विकास अधिकारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। ग्राम विकास अधिकारियों के रिक्त पदों पर तैनाती नहीं की जा रही है। मनरेगा योजना को लक्ष्य आधारित योजना न बनाने समेत तमाम मांगों पर कार्यवाही नहीं की जा रही है।

प्रांतीय संगठन ने आंदोलन की रूपरेखा तय कर दी है। इसके अंतर्गत 4 जुलाई को विकासखंड स्तर पर काले फीते बांधकर विरोध जताया जाएगा। 9 जुलाई को विकास भवन में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा।  मांगें पूरी न होने पर एक अगस्त से ग्राम विकास कार्यक्रमों का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। सफाई अभियान में जिला महामंत्री प्रदीप भट्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज पंत, कोषाध्यक्ष जगदंबा पंत, गोकुल मखौलिया, हीरा मेहता, महेंद्र कांडपाल, प्रदीप बिष्ट आदि शामिल थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें