फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: विकास भवन के मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने डाक कर्मियों लगाया अभद्रता का आरोप

Thu, 13 Nov 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कलक्ट्रेट में संचालित डाक विभाग के कर्मियों पर विकास भवन में तैनात मिनिस्टीरियल कर्मियों ने अभद्रता का आरोप लगाया है। मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन ने इस संंबंध में डीएम और डाक अधीक्षक को पत्र देकर संबंधित डाक कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मिनिस्टीरियल कर्मियों का कहना है कि कलक्ट्रेट डाकघर में उनका आए दिन काम होता है। यहां तैनात डाक कर्मी एक रजिस्ट्री करने में घंटों लगाते हैं। ऐसे में उनके कार्यालयी काम प्रभावित हो रहे हैं। इसका विरोध करने पर डाक कर्मी उनसे आए दिन अभद्रता कर रहे हैं। रजिस्ट्री की रसीद भी अन्य दिन ले जाने की बात कर रहे हैं। दूसरे दिन जाने पर रसीद खोने का हवाला दिया जा रहा है। ऐसे में बगैर रसीद के कर्मियों को इसका भुगतान अपनी जेब से करना पड़ रहा है। मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र लुंठी ने कहा कि यदि डाक कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो पूरा संगठन आंदोलन करेगा। वहीं डाक अधीक्षक आरके बिनवाल ने कहा कि फिलहाल मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो मामले की जांच होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें