फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ विज्ञान मेले में बाल वैज्ञानिक जुटे नए अविष्कार में

विज्ञापन
पिथौरागढ़ एसडीएस में विज्ञान मेले के शुभारंभ पर मौजूद अतिथि। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डीडीहाट की ओर से एसडीएस जीआईसी में तीन दिवसीय विज्ञान मॉडल निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों के 80 बाल वैज्ञानिक भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

सीईओ अशोक कुमार जुकरिया ने बृहस्पतिवार को विज्ञान मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. गोविंद सिंह धपोला ने बताया कि मेला 18 से 20 मार्च तक चलेगा।
इसमें एसडीएस, जीजीआईसी, एलडब्ल्यूएस भाटकोट, प्राथमिक विद्यालय तिलढुकरी, कन्या जूनियर हाईस्कूल के 80 छात्र और स्कूलों से दो-दो अध्यापक समेत 95 प्रतिभागी शामिल हैं।
विज्ञापन

बताया कि प्रदर्शनी में करीब 35 मॉडल बनाए जाएंगे। परिवेश में आसानी से उपलब्ध किफायती सामग्री से ये मॉडल बनाए जाएंगे। प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने प्रतिभागियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. विकास पंत, साइंस विद एलायंस के कमलेश जोशी, गौरव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें