पिथौरागढ़। एसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने गौरी हॉल सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी ली। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को आपदा काल में सतर्क रहने और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को आयोजित मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी ने पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने शीघ्र पुलिस कर्मियों की समाधान करने के निर्देश दिए। एसपी ने मोबाइल डाटा टर्मिनल व 112 में प्राप्त होने वाली शिकायतों का तुरंत निस्तारण कर महिला अपराधों पर अंकुश लगाने को कहा। उन्होंने हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन कर उनकी निगरानी एवं सर्तकता बरतने और ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाने को कहा। आपदा सीजन को देखते हुए पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
मालखानों में अनावश्यक रुप से पड़े माल का नियमानुसार निस्तारण करने को कहा। वहां एसपी संचार बसंत तिवारी, सीओ राजेंद्र रौतेला, विमल कुमार आचार्य, अभियेाजन अधिकारी सुनीता जोशी, प्रतिसार निरीक्षक नरेंद्र कुमार, निरीक्षक कोतवाली रमेश तनवार, निरीक्षक एलआईयू कृष्ण सिंह मेहता, निरीक्षक ओम प्रकाश शर्मा, निरीक्षक विक्रम राठौर, निरीक्षक संचार प्रदीप कुमार, चंदन सिंह, बीपी उप्रेती, केशर सिंह बिष्ट मौजूद रहे।
कोरोना काल में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मी सम्मानित
पिथौरागढ़। एसपी ने कोरोना काल में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया।इस दौरान पुलिस लाइन मैस में साफ सफाई व स्वच्छता के साथ भोजन व्यवस्था में लगे खड़क सिंह, लक्ष्मण सिंह, पुष्कर सिंह सहित समस्त स्टॉफ को नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया ।