आफत की बारिश ने सीमांत जिले की सड़कों पर एक नई आफत खड़ी कर दी है। बारिश के कारण सड़कों पर कीचड़ ही कीचड़ हो रहा है। कीचड़ में वाहन फंस रहे हैं।
लगातार दो दिन तक हुई बारिश ने लोगों के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है। बारिश से सड़कों पर कीचड़ ही कीचड़ हो रहा है। सड़कों पर वाहन फंस रहे हैं। सोमवार को मुनस्यारी विकासखंड के मदकोट-बसंतकोट सड़क पर कई वाहन कीचड़ में फंस गए।
बसंतकोट के पास फंसी एक जीप को जेसीबी की मदद से दलदल से निकाला गया। मदकोट-बसंतकोट सड़क पर वाहन संचालन तो जोखिम भरा बना ही है, पैदल चलने में भी राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर पानी जमा होने, कीचड़ से सनने के पीछे एकमात्र कारण निकास नालियों का निर्माण न होना है। निकास नाली न होने से पानी सड़कों पर जमा हो रहा है।
बारहमासी सड़क पर भी इग्यारदेवी से घाट तक कई स्थानों में कीचड़ जमा है। इससे यातायात संचालन में दिक्कत हो रही है। इससे पहले इस सड़क में धूल के गुबार उठ रहे थे। बारिश हुई तो कीचड़ परेशानी का कारण बन रही है। वाहन चलाने में दिक्कत हो रही है।
\