फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: संसोधित- एनएच पर वाहन खाई में गिरा, एक ही परिवार के तीन लोग घायल

Mon, 13 Jul 2026 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-चंपावत एनएच पर शीशनगर के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए टनकपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद तीन को हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को खटीमा से कार संख्या यूके 03 ए 2492 चंपावत की तरफ जा रही थी। इस दौरान एनएच पर शीशनगर के पास कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में गिर गई। गनीमत रही कि कार एक पेड़ से अटक गई नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस के पहुंचने से पूर्व स्थानीय नागरिकों ने घायलों का रेस्क्यू किया।
चल्थी चौकी प्रभारी राकेश कठायत के नेतृत्व में पुलिस ने घायलों को अपने वाहन से सिन्याड़ी तक पहुंचाया और फिर यहां से आपात सेवा 108 एंबुलेंस से टनकपुर उप जिला अस्पताल लाया गया। हादसे में कार चला रहे रोहित (29) निवासी तल्लागांव, चंपावत और भुवन पंगरिया उर्फ अमित (36), उनकी पत्नी सुनीता पंगरिया (28) और पुत्र श्रेयांश निवासी खेतीखान, लोहाघाट घायल हो गए। चिकित्सक डॉ. ज्ञानेश्वर यादव ने बताया कि तीन घायलों के सिर और हाथ में चोट लगी है।
विज्ञापन

उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायलों को इलाज के लिए खटीमा ले गए हैं। एसपी रेखा यादव ने बताया कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें