फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चंडिका घाट मंदिर मार्ग पर वाहनों का संचालन बना जोखिम भरा

Sun, 09 Aug 2026 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले की आस्था का केंद्र चंडिका घाट मंदिर को जोड़ने वाली सड़क पर वाहनों का संचालन जोखिम भरा हो रहा है। कीचड़ से पटी सड़क पर वाहन फंस रहे हैं। ऐसे में चालक इस सड़क पर वाहनों का संचालन करने से हाथ पीछे खींच रहे हैं। इस वजह से श्रद्धालु पैदल चलने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

जिलेभर से रोजाना श्रद्धालु चंडिका घाट मंदिर पहुंचते हैं। उनके लिए वाहनों के जरिये मंदिर पहुंचना चुनौती बना हुआ है। तुलानी से पहले कई जगह डामर उखड़ने से सड़क गड्ढों से पट गई है। वहीं तुलानी से चंडिका घाट मंदिर तक कच्चा मार्ग कीचड़ में तब्दील होने से जगह-जगह वाहन फंस रहे हैं। इस वजह से अधिकतर संचालकों ने हादसे के डर से वाहनों का संचालन करना बंद कर दिया है। इन हालात में श्रद्धालु पैदल सफर कर मंदिर पहुंचने के लिए मजबूर हैं। मंदिर तक पहुंचने के दूसरे बुंगाछीना-रसैपाटा मार्ग पर भी जगह-जगह मलबा और पानी भरने से आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। तुलानी क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से चंडिका घाट सड़क को जल्द दुरुस्त कर डामर करने की मांग की है।

लोग बोले
विधायक निधि से यह सड़क काटी गई। उसके बाद जिला पंचायत ने इसे आगे बढ़ाया। वर्ष 2021 के बाद इस मार्ग पर कोई काम नहीं हुआ। - चंद्र सिंह मुडेला, तुलानी
विभिन्न गांवों के ग्रामीण और मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालु लंबे समय से परेशानियां झेल रहे हैं। संबंधित विभाग और प्रशासन इस समस्या की अनदेखी कर रहे हैं। -माधप सिंह, रसैपाटा
विज्ञापन

कीचड़ से पटे मार्ग पर पैदल आवाजाही भी मुश्किल हो गई है। मलबे में फंसने के कारण चालक भी वाहनों का संचालन करने से हाथ पीछे खींच रहे हैं।- बालम सिंह, कुशैल

श्रद्धा का बड़ा केंद्र होने के बावजूद चंडिकाघाट-तुलानी मार्ग की उपेक्षा से लोग खासे खिन्न हैं। प्रशासन के साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है।

- अजय सिंह, तुलानी
...........

जिला पंचायत, विधायक निधि या अन्य मद से जो भी सड़क काटती है, उसका रखरखाव संबंधित निधि से पैसा आने पर ही किया जाता है। जिला पंचायत के रखरखाव के लिए कोई निधि नहीं है। आज ही कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने निर्देश दिए हैं कि इस तरह के मार्गों का सुधारीकरण और मरम्मत दैवी आपदा मद से किया जाए। -निर्मल उप्रेती, अवर अभियंता, जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें