फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदकोट-बोना मार्ग पर वाहन गिरा

Sat, 29 Apr 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी/मदकोट
विज्ञापन
मुनस्यारी में पिकप दुर्घटना में घायल का इलाज करते चिकित्साकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मदकोट से बोना के लिए राशन लेकर जा रहा एक पिकप वाहन शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे झापुली के पास खराब सड़क पर धंसकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी रोहतास सागर ने घटना स्थल से लौटने के बाद बताया कि पिकप वाहन (यूके 05 टीए-1109) के खाई में गिरने से उसके परखच्चे उड़ गए और उसमें लदा सामान खाई में बिखर गया। पिकप में सवार बोना निवासी कुंदन सिंह लस्पाल (48) पुत्र हुकम सिंह लस्पाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिकप चालक बोना निवासी कमलेश सिंह (28) पुत्र भगवान सिंह, ललित राम (30) पुत्र रूप राम, विशाल सिंह (29) पुत्र शेर सिंह घायल हो गए। ललित राम और विशाल सिंह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया है। मुनस्यारी अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. जनार्दन पांगती ने बताया कि तीनों घायलों को काफी चोट है। अस्पताल में डा. मंगल सिंह मर्तोलिया और डा. गौतम ने घायलों का इलाज किया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही 108 आपात वाहन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को खाई से निकालने में भारी कठिनाई हुई।

मदकोट-बोना रोड पर एक माह पूर्व भी सड़क दुर्घटना हुई थी। सड़क निर्माण में बेहद लापरवाही बरती गई है। कई स्थानों पर मोड़ों को सही ढंग से नहीं काटा गया है। स्थानीय लोग कई बार सड़क की दशा सुधारने को लेकर आवाज उठा चुके हैं। बार-बार हो रही दुर्घटनाओं से लोगों में चिंता है और उन्होंने तत्काल रोड की दशा सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें