फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचपीसी के स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम

Tue, 07 Nov 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
विज्ञापन
धारचूला में एनएचपीसी के स्थापना दिवस पर बच्चों के साथ अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनएचपीसी का 43वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। धौलीगंगा प्रोजेक्ट के परियोजना प्रमुख विक्रम सिंह एवं शारदा वैली बेसिन परियोजना प्रमुख डीसी त्रिपाठी ने मेले में लगे स्टाल का रीबन काटकर उद्घाटन किया। स्टॉल में देश के विविध संस्कृतियों के झलक के अलावा मनोरंजन एवं खाद्य पदार्थों को प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय निगालपानी के बच्चों ने नेपाली, असमी, कुमाऊंनी, राजस्थानी संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों के अलावा फिल्मी गीतों पर आधारित आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान एनएचपीसी सतर्कता सप्ताह के विविध प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। सेना के बैंड ने कई राष्ट्रभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि विक्रम सिंह ने कहा कि विगत 43 वर्षों में एनएचपीसी ने कर्मचारियों के परिश्रम एवं अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन से भारत सरकार के उपरत्न की उपाधी पाने में सफलता पाई हैं तथा देश भर में एनएचपीसी की 22 परियोजनाओं से 6691 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया जा रहा है।

इंजीनियर डीसी त्रिपाठी ने कहा कि 280 मेगावाट के धौलीगंगा परियोजना से उत्तराखंड सरकार को भी 12 प्रतिशत विद्युत मुफ्त उपलब्ध हो रही है। इस अवसर एसडीएम आरके पांडे, कर्नल नितिन शर्मा, मुख्य अभियंता अनिल कुमार, मदन मोहन, प्रधानाचार्य शतबीर सिंह, कैप्टन मृणाल राज, सूबेदार मेजर भूपाल सिंह, जनसंपर्क अधिकारी बीसी जोशी, सतर्कता अधिकारी केएस नेगी आदि उपस्थित थे। संचालन प्रशांत ध्यानी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें