फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस समेत विभिन्न संगठनों ने किया कैंडल मार्च

Fri, 15 Feb 2019 10:58 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
विज्ञापन
झूलाघाट में कैंडिल मार्च निकालते विभिन्न संगठनों के लोग। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
 जम्मू -कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पुलिस समेत विभिन्न संगठनों के लोगों ने शाम को कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान दो मिनट का मौन रख मृतक आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु के नेतृत्व में जवानों ने कोतवाली से सिमलगैर और गांधी चौक तक कैंडल मार्च निकाला। वहीं विभिन्न संगठनों की ओर से रामलीला मैदान से गांधी चौक तक कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  मार्च में व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह महर, अधिवक्ता आलोक चौधरी, छात्र संघ अध्यक्ष राकेश जोशी, सुशील खत्री, चंद्रप्रकाश, सीबी गुप्ता, दिनेश कापड़ी, भुवन जोशी समेत कई लोग मौजूद रहे। जौलजीबी में कोतवाल भीम भाष्कर आर्या के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया।

डीडीहाट में थानाध्यक्ष केसी आर्या के नेतृत्व में एसआई मीनाक्षी रौतेला, महेश डंगवाल, महेश कुमार, आनंद सिंह, भरत कुमार, पुष्पा थामा, मनीषा सामंत, चंदन राम ने मार्च निकाला। इसमें ब्लॉक प्रमुख जयंती देवी, हरेंद्र चुफाल, लोकेश भड़, मनोज साह, लवि कफलिया, कवींद साही, संजू पंत समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


वड्डा में चौकी इंचार्ज किशोर पंत और झूलाघाट में थानाध्यक्ष महेश चंद्र के नेतृत्व में मार्च निकाला गया। इस मौके पर प्रयाग दत्त पंगरिया, डिगर देव गढ़कोटी, मो. अय्यूब, महेश भट्ट समेत कई लोग मौजूद रहे। बेड़ीनाग में शहीद चौक पर पाकिस्तान का पुतला दहन किया। इस मौके पर महेश पंत, मनीष पंत, प्रकाश बोरा, हेमंत उप्रेती आदि मौजूद रहे। पुलिस जवानों ने कोतवाली में दो मिनट का मौन रख शहीदों को श्रद्धांजलि दी। धारचूला में पुलिस उपाधीक्षक विमल आचार्य के नेतृत्व में जवानों ने बाजार में कैंडल मार्च निकाला। थल, अस्कोट, मुनस्यारी में स्थानीय नागरिकों, छात्र-छात्राओं और विभिन्न संगठनों के लोगों ने बाजार में कैंडल मर्च निकाल शहीदों को श्रद्धांजलि दी। नाचनी में थानाध्यक्ष महेश कांडपाल के नेतृत्व में मार्च निकाला गया। इस दौरान हरीश बथ्याल, दिनेश धर्मशक्तू, गोपाल सिंह पंवार, भरत पिपलिया, हीरा सिंह, चंद्रा देवी आदि मौजूद रहे।   
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें