फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: महिला पुजारियों का विभिन्न संगठनों ने किया अभिनंदन

Wed, 22 Nov 2023 10:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
योगेश्वर श्रीकृष्ण मंदिर में सम्मानित महिला पुजारी मंजुला अवस्थी और मंजू बिष्ट। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर के सिकड़ानी चंडाक स्थित योगेश्वर श्री कृष्ण मंदिर में नियुक्त महिला पुजारियों मंजुला अवस्थी और सुमन बिष्ट का नागरिक अभिनंदन और सम्मान किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष डाॅ. पीतांबर अवस्थी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को देवी का दर्जा दिया गया है। मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य और सोर वैली पब्लिक स्कूल की निदेशक डॉ. उमा पाठक ने मंदिर समिति के साहसिक फैसले को क्रांतिकारी बताते हुए इसकी प्रशंसा की और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। बाल साहित्यकार ललित शौर्य, युवा कवि, साइबर एक्सपर्ट नीरज चंद्र जोशी, तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त समाजसेवी हेमा थलाल, पीएलवी महिला अधिकार कार्यकर्ता निर्मला पांडेय, ब्रह्मकुमारी संगठन की नंदा ऐरी, छात्र नेता अंकित ज्याला ने भी मंदिर समिति की पहल की सराहना करते हुए दोनों महिला पुजारियों का माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर संजय सिंह, कमला देवी, लक्ष्मी देवी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें