गुंजी निवासी भूपेंद्र गुंज्याल ने बताया की शुक्रवार को मौसम ठीक होने पर आमजन को राहत मिली। गांव में दो फुट से अधिक बर्फ होने के कारण ठंड भी काफी हो रही है। उधर दारमा घाटी में 67 आरसीसी ग्रेफ को नागलिंग से ऊपर की ओर बर्फ के कारण सड़क बंद की सूचना मिलने पर मौके में जेसीबी को भेज दिया है। जिसके बाद सड़क खोलने का कार्य शुरू कर दिया है। ग्रेफ के अधिकारियों ने शनिवार तक सड़क खुल जाने की उम्मीद जताई है। जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों और आमजनों के वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।
ये पढ़ें- बर्फ से लकदक पहाड़ियां: बर्फबारी के बीच शूटिंग करते नजर आए लोग, मुंबई से पहुंचे हैं कलाकार; देखें तस्वीरें
दांतू के होम स्टे संचालक महेश दताल और मनोज दताल ने बताया की सड़क खुलने पर मुंबई से आई 35 लोगों की टीम भी लौट आएगी। मनोज दताल ने बताया की गांवों में बर्फ होने के कारण ठंड भी काफी बढ़ चुकी है। पिछले तीन दिनों से हो रही बर्फबारी के कारण गांव में दो फुट तक बर्फ पड़ चुकी है।