फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वकप फुटबॉल के लिए उत्तराखंड की टीम भी बनेगी

Sun, 15 Nov 2015 04:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
2017 में आयोजित होने वाले अंडर 17 विश्वकप फुटबॉल के लिए उत्तराखंड की टीम भी तैयार होगी। कम से कम 20 खिलाड़ियों का इसमें चयन होगा। इस समय फुटबॉल के उन खिलाड़ियों की खोजबीन चल रही है जिनकी उम्र 15 वर्ष की है। ताकि 2017 में होने वाली प्रतियोगिता के समय वह ठीक अंडर 17 के हो जाएंगे। टीम के चयन के लिए प्रदेश के 13 जिलों में विशेषज्ञों की टीम भ्रमण कर रही है।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी विनोद सिंह वल्दिया ने बताया कि विश्वकप टीम के लिए चयनित होने वाले खिलाड़ी का विशेष प्रतिभावान होना जरूरी है। चयन के लिए हर जिले में टेस्ट होगा। उसके बाद टीम तैयार होगी। टीम को दिल्ली में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस बार का अंडर 17 विश्वकप के मैच दिल्ली तथा अन्य शहरों में खेले जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस जिले से भी यदि एक दो खिलाड़ी राज्य की टीम में शामिल हो जाते तो सौभाग्य की बात होती। अब खिलाड़ियों के परफारमेंस पर ही यह निर्भर करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें