फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड पर आधारित ‘द फेथ’ फिल्म बनाएंगे एहसान

Thu, 04 Aug 2016 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
फिल्म लेखक एहसान बख्श - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंडर द स्काई फिल्म की कामयाबी के बाद अब निर्माता, निर्देशक एहसान बख्श उत्तराखंड पर आधारित ‘द फेथ’ फिल्म बनाने में जुट गए हैं। फिल्म की शूटिंग कुमाऊं और गढ़वाल के कई स्थानों पर की गई है। इस फिल्म में यह संदेश दिया गया है कि भागो मत, खुद को बदलो। कहानी एक ऐसी लड़की की है जो संन्यासी बनने के लिए प्रयास करती है। जब वह अपनी इस इच्छा को एक साधु के सामने रखती है तो साधु उसे दूर गांव की जिंदगी का अध्ययन करने के लिए भेज देते हैं। लड़की एक माह तक पहाड़ के उस दूरस्थ गांव में रही तो उसके सारे विचार बदल गए। वह जीवन की सच्चाई को समझ लेती है और संन्यासी बनने के इरादे को छोड़ देती है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अमर उजाला से बातचीत में एहसान बख्श ने कहा कि उनके इस समय ससुराल, प्रतित्रा, अंबरधरा, रिश्तों से बड़ी प्रथा, माता की चौकी आदि धारावाहिक विभिन्न चैनलों में चल रहे हैं। अंडर द स्काई फिल्म के बारे में उन्होंने बताया कि यह फिल्म अब तक उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों के 50 हजार बच्चे देख चुके हैं। अब इसे प्राइवेट स्कूलों में भी दिखाया जाएगा। अंडर द स्काई को अब तक जर्मनी, फ्रांस, हालैंड समेत कई देशों में प्रदर्शित किया जा चुका है। गोवा इंटरनेशनल फिल्म फेयर और मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेयर में यह फिल्म शामिल हो चुकी है। फिल्म ने अब तक कई पुरस्कार जीत लिए हैं।

मूल रूप से पिथौरागढ़ के भाटकोट निवासी एहसान बख्श डेढ़ दशक से मुंबई में फिल्म लेखन, धारावाहिक लेखन और निर्देशन का काम कर रहे हैं। वह कहते हैं कि उत्तराखंड में काम करने की अपार संभावनाएं हैं। अब वह उन स्थानों पर डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाएंगे, जिनमें पहले समाज के लिए अच्छा काम हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें