फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएस नगर ने जीता फाइनल खिताब

Sat, 08 Dec 2018 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पुरस्कार के साथ हॉकी प्रतियोगिता की विजेता टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अंडर-16 आयु वर्ग के बालकों की राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता संपन्न हो गई। फाइनल मुकाबले में यूएस नगर की टीम ने स्पोर्ट्स कॉलेज दून को 4-1 से हराया।

विज्ञापन


देवसिंह मैदान खेल मैदान में आयोजित फाइनल मुकाबले के पहले हॉफ तक दोनों टीमें एक-एक गोल से बराबरी पर रही। दूसरे हाफ में ऊधमसिंह नगर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए दून स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम को 4-1 गोल से शिकस्त देकर फाइनल खिताब पर कब्जा किया। स्पोर्ट्स कॉलेज की ओर से एकमात्र गोल अनुराग कुमार ने किया। ऊधमसिंह नगर की ओर से शाहनवाज और ललित नेगी ने एक-एक गोल, जबकि रितिक ने दो गोल किए।

निर्णायक मोहित रावत एवं अमित कटारिया थे। विजेता टीम को वित्त मंत्री प्रकाश पंत, अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज कै.धरम चंद, सांसद प्रतिनिधि गणेश भंडारी ने पुरस्कार दिए। इस दौरान सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरम के छात्रों ने घोष प्रदर्शन एवं सोर वैली पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने रंगारंग पहाड़ी नृत्य प्रस्तुत किया। समापन अवसर पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र लुंठी, होटल एसोसिएशन के सचिव राकेश देवलाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले हुए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून ने पौड़ी को 3-1 गोल से, दूसरे सेमीफाइनल में ऊधमसिंह नगर ने चंपावत को 3-2 गोल से हराया। सेमीफाइनल मुकाबलों का उद्घाटन पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया। इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी जनपदों एवं स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून सहित कुल 13 टीमों ने प्रतिभाग किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें