फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: जनसुनवाई में नहीं पहुंचे यूपीसीएल के एसई का वेतन रोका

Mon, 27 Oct 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। यदि जनसुनवाई में उठी समस्या दोबारा पहुंची तो संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। यह बात कही डीएम आशीष भटगांई ने। उन्होंने हर विभाग को जनसुनवाई में आई समस्या का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में शामिल न रहने पर डीएम ने यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता (एसई) का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट में जनसुनवाई हुई। डीएम आशीष भटगांई ने जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने सड़क, बिजली, पानी आदि समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। यूपीसीएल की एक समस्या को लेकर जब डीएम ने एसई से सवाल पूछा तो वे नदारद मिले। डीएम ने उनके बगैर अनुमति के जिले से बाहर जाने पर गहरी नाराजगी जताई। डीएम ने इस लापरवाही के लिए एसई का वेतन रोकने के आदेश दिया।
डीएम ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि एक समस्या दोबारा आई तो संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जनसुनवाई में एडीएम योगेंद्र सिंह, एसडीएम सदर मनजीत सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन


निजी विद्यालय अवकाश के दौरान बच्चों से नहीं लेंगे वाहन की फीस
जनसुनवाई में जाग उठा पहाड़ के संयोजक गोपू महर ने निजी स्कूलों का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि नवंबर और दिसंबर महीने में जिले के स्कूलों में जाड़ों का अवकाश रहता है। अवकाश के बाद भी निजी स्कूल बच्चों से वाहन की फीस वसूलते हैं जो गलत है। इस पर डीएम ने सीईओ को इसे रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह विद्यार्थियों और अभिभावकों के हित से जुड़ा मामला है। इस पर गंभीरता से काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें