फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल न देने पर यूपीसीएल ने काटी नेपाल क्षेत्र की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। यूपीसीएल ने बिजली बिल का भुगतान न करने पर सीमांत से लगे नेपाल के उकू, लाली, बांकू और अन्य गांवों के लोगों के घरों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। नेपाल पर 27 लाख रुपये का बिल बकाया है।
विज्ञापन

यूपीसीएल के ईई नितिन गर्खाल ने बताया कि कई विभागों पर लंबे समय से बिजली का बिल बकाया है। बिल भुगतान का कागज देने के बाद भी बकाया नहीं चुकाया गया। जिसके बाद यूपीसीएल लगातार बिजली कटौती की कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने बताया कि बीएसएनएल कनालीछीना कार्यालय की बिजली काटी गई है। उस पर 98 हजार रुपये का बकाया है। नगर में स्थित लंदन फोर्ट की भी बिजली 23 हजार रुपये का बिल भुगतान न करने पर काट दी गई है। इसके अलावा जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय के कर्मी भी बिना बिजली के काम कर रहे हैं। उनका 28 हजार रुपये का बकाया है। भुगतान होने पर लाइन सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें