फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप डाकघर में सात माह से आधार कार्ड नहीं बनने से लोग परेशान

विज्ञापन
थल उप डाकघर में आधार कार्ड नहीं बनने से लोग परेशान। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। उप डाकघर में आधार कार्ड नहीं बन रहे हैं। इस कारण लोगों को आधार कार्ड बनाने के लिए अन्य जगहों की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

उप डाकघर में माह से आधार कार्ड नहीं बन रहे हैं। इस कारण लोगों को बेड़ीनाग, डीडीहाट और पिथौरागढ़ की दौड़ लगानी पड़ रही है। थल में आधार कार्ड बनने से नाचनी, पांखू, मुवानी के लोगों को भी फायदा मिल रहा था।
बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आधार कार्ड सेवा बहाल करने की मांग को लेकर तहसीलदार के माध्यम से डीएम और डाक अधीक्षक को ज्ञापन भेजा। उधर, थल उप डाकघर के प्रभारी पोस्ट मास्टर अमित वर्मा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व टेक्नीशियन टीम ने यहां आकर मशीन की जांच की थी। जांच में मशीन ठीक पाई गई। बाहर से ही कोई तकनीकी कमी के चलते यह समस्या आ रही है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में विक्रम कठायत, नीरज सिंह कठायत, मनोज शाही, वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति अध्यक्ष धरम सिंह सत्याल, हीरा सिंह, मनोहर सिंह भैसोड़ा, प्रमोद उपाध्याय, धीरज कार्की, बलवंत सिंह सत्याल, राहुल चौहान, कमल महरा, विनोद जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें