पिथौरागढ़ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह पत्रकार वार्ता कर केंद्र और प्रदेश सरकार पर त
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा के शासन में देश भर में बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है। अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। वह बुधवार को पिथौरागढ़ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सरकार को संक्रमण रोकने के लिए टेस्टिंग सेंटर भी बढ़ाने की आवश्यकता है। मुनस्यारी, धारचूला और बंगापानी तहसील के गांव आपदा के बाद रहने लायक नहीं बचे हैं। सरकार का इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। ऐसे में सरकार को आपदा प्रभावितों का शीघ्र विस्थापित कराना चाहिए। उन्होंने कहा सरकार आपदा प्रभावितों को मुआवजा भी कम दे रही है।
सरकार को आपदा में ध्वस्त सड़क, रास्ते पेयजल योजनाओं के निर्माण में तेजी लानी चाहिए, जिससे प्रभावितों को राहत मिल सके। इस मौके पर पूर्व विधायक मयूख महर, जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, वरिष्ठ नेता रमेश कापड़ी, पूर्व उपाध्यक्ष बीसूका मनोज ओझा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।